यौन शक्ति बढ़ाने का बढ़िया विकल्प है ये दाल

यौन शक्ति बढ़ाने का बढ़िया विकल्प है  ये दाल

प्रेमपाल शर्मा

भारतीय रसोई या व्यंजनों में उड़द दाल का विशेष स्थान है। यह बहुत ही पौष्टिक होती है और ‍व‍‍िभि‍न्‍न  प्रकार के स्वास्थ्य गुणों से भरपूर है। विशेष रूप से स्वादिष्ट पकवान बनाने के लिए उड़द दाल का उपयोग किया जाता है। उड़द दाल को इसकी पौष्टिकता के आधार पर कई तरीके से उपयोग किया जाता है, जैसे- साबुत, छिल्के वाली दाल और बिना छिल्के वाली दाल। उड़द दाल में बहुत पोषक तत्व, विटामिन और खनिज पदार्थ अच्छी मात्रा में होते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण उड़द का उपयोग न केवल आहार के रूप में बल्कि आयुर्वेदि‍क दवाओं के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। आइये जानते हैं उड़द दाल में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं।

गुणधर्म-

उड़द दाल मधुर और रसयुक्त होती है। यह उष्णवीर्य, बलकारी, रुचिकारी, वीर्यवर्धक, बहुबलकारक, कफ-पित्तकारकक, हृदय के लिए फायदेमंद, स्तनों में दूध बढ़ाने वाली होती है। इसमें कार्बोहाइड्रेड, विटामिन्स, प्रोटीन आदि पर्याप्त मात्रा पाए जाते हैं। इसमें स्टार्च, 56 प्रतिशत, तेल 2 प्रतिशत, एल्बुमिनाइड्स 23 प्रतिशत और फॉस्फोरस 4.5 प्रतिशत तक होते हैं। जिसकी पाचन शक्ति मजबूत है वे इसका सेवन करें तो रक्त, मांस और मज्जा की वृद्धि होती है।

आयुर्वेद के अनुसार औषधीय गुण- आयुर्वेद के डॉक्टरों के अनुसार उड़द ताकत बढ़ाने वाली, वीर्यवर्धक यानि यौनशक्ति बढ़ाने वाली होती है। इसके उपयोग से यौनशक्ति में काफी वृद्धि होती है। इसका सेवन स्तनपान कराने वाली महिलाओं का दूध बढ़ा देती है।

1- उड़द की दाल को देसी घी में भूनकर बराबर मात्रा में में मिश्री मिलकर कूटकर एक साथ मिला लें। इसे और असरदार बनाना हो तो इसमें बादाम, मगज और इलाइची दाना भी कूट लें। यह मरदाना शक्ति को बढ़ाता है। या रात को उड़द दाल पानी में भिगोकर सुबह इसे पीसकर देसी घी का हलवा बनाकर खाएं या मिश्री डालकर खाएं और ऊपर से दूध पिए, इससे पुरुष की यौन शक्ति बढ़ती है।

2- यह महिला-पुरुष, बाल और वृद्ध सभी के लिए सामान रूप से शरीरिक बल बढ़ाने वाली है। सभी प्रकार के यौन विकार भी दूर हो जाते हैं।

3- उड़द की दाल को उबालकर पीस लें। रात को सोने से पहले इसका लेप सिर पर लगा लें और सुबह दो लें। दो-तीन महीने लगातार उपयोग करने पर इससे गंजापन दूर हो जाता है। नए बाल उगने शुरू हो जाते हैं।

4- इसका लेप बनाकर उसमें नीबू रस मिलाकर चेहरे पर प्रयोग करने से चेहरे के दाग-दब्बे, मुंहासे दूर होकर त्वचा का सौंदर्य निखार आएगा।

5- उड़द दाल में पर्याप्त मात्रा में लौह (आयरन) पाया जाता है इसके सेवन से पुरुषों को बल मिलता है। महिलाओं के लिए भी यह लाभदायक है। क्योंकि अक्सर माहवारी के दौरान आयरन की कमी हो जाया करती है।

इसके आलावा उड़द दाल में दर्द निवारक, रक्त-संचार में तेजी, महिलाओं में दूध की वृद्धि, मांस में वृद्धि, पाचन शक्ति वर्धक, बहुमूत्र रोग और चोट-मोच-दर्द निवारण जैसे औषधीय गुण हैं।

(यह लेख प्रेमपाल शर्मा की किताब शुद्ध अन्न और स्वस्थ तन से साभार लिया गया है)

 

इसे भी पढ़ें-

अनगिनत फायदे हैं काले चने के 

गुणों से है मालामाल रसोई में मौजूद ये छाल

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।